मनोज बाजपेयी की फिल्म ‘घूसखोर पंडित’ के टाइटल पर मचा बवाल

    अभिनेता मनोज बाजपेयी की आने वाली फिल्म घूसखोर पंडित का टीजर रिलीज होते ही विवादों में घिर गया है। फिल्म के टाइटल को लेकर सोशल मीडिया पर भारी नाराजगी देखने को मिल रही है। यूजर्स का आरोप है कि टाइटल एक खास जाति को निशाना बनाता है और जातिवाद को बढ़ावा देता है।

    कई लोगों ने फिल्म का नाम बदलने की मांग की है और नेटफ्लिक्स पर फिल्म बैन करने की धमकी दी है। फिल्म में मनोज बाजपेयी एक बदनाम पुलिस अधिकारी की भूमिका निभा रहे हैं। फिलहाल मेकर्स की ओर से इस विवाद पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।

    EDITOR : Shivam Prajapati

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *