अहिल्यानगर  में महंत आदिनाथ महाराज ने खुद पर किया हमला, हालत गंभीर……

Ahilyanagar जिले के तारकेश्वर गढ़ के महंत Adinath Shastri Maharaj ने खुद पर चाकू से हमला कर लिया, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें तुरंत एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां डॉक्टरों की टीम उनका इलाज कर रही है। बताया जा रहा है कि उनके शरीर पर गहरे घाव आए हैं और उनकी हालत गंभीर बनी हुई है।

घटना की खबर फैलते ही उनके अनुयायियों और स्थानीय लोगों में चिंता का माहौल बन गया। पथार्डी और बीड जिलों में उनके बड़ी संख्या में अनुयायी बताए जाते हैं। घटना के कारणों का अभी तक खुलासा नहीं हुआ है और पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *