बंगाल चुनाव से पहले एक्शन में इलेक्शन कमीशन ऑफ़ इंडिया……

Election Commission of India ने West Bengal में चुनाव से पहले प्रशासनिक स्तर पर बड़े बदलाव किए हैं। आयोग ने राज्य के मुख्य सचिव और गृह सचिव का तबादला करने के साथ ही पुलिस के कई वरिष्ठ अधिकारियों को भी नई जिम्मेदारी दी है।

नए आदेश के तहत सिद्ध नाथ गुप्ता को डीजीपी पद की जिम्मेदारी दी गई है, जबकि अजय कुमार नंद को कोलकाता पुलिस आयुक्त बनाया गया है। चुनाव आयोग का कहना है कि यह कदम राज्य में शांतिपूर्ण और निष्पक्ष चुनाव सुनिश्चित करने के लिए उठाया गया है।

वहीं तृणमूल कांग्रेस की सांसद Sagarika Ghose ने इन तबादलों का विरोध करते हुए कहा कि आयोग चुनी हुई सरकार के अधिकारों में हस्तक्षेप कर रहा है। इस मुद्दे को लेकर राजनीतिक बहस भी तेज हो गई है।



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *