Bihar में राज्यसभा की पांच सीटों के लिए मतदान के दौरान सियासी हलचल तेज हो गई है। एनडीए और महागठबंधन के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिल रहा है। इस बीच कांग्रेस के दो विधायक मतदान प्रक्रिया से गायब बताए जा रहे हैं, जिससे क्रॉस वोटिंग की आशंका बढ़ गई है।
जानकारी के मुताबिक फारबिसगंज से विधायक मनोज विश्वास और वाल्मीकिनगर से विधायक सुरेंद्र प्रसाद कुशवाहा से पार्टी का संपर्क नहीं हो पा रहा है। दोनों के मोबाइल फोन बंद बताए जा रहे हैं और वे अब तक विधानसभा नहीं पहुंचे हैं। महागठबंधन के नेता लगातार उनसे संपर्क करने की कोशिश कर रहे हैं।
इससे पहले महागठबंधन ने अपने सभी विधायकों को एक होटल में ठहराया था ताकि एकजुटता बनी रहे। हालांकि अब इस घटनाक्रम से बिहार की राजनीति में सस्पेंस और भी बढ़ गया है।
