मिडिल ईस्ट में जारी युद्ध और Strait of Hormuz पर संकट के बीच भारत के लिए राहत की खबर सामने आई है। एलपीजी से भरा भारतीय जहाज Shivalik LPG Carrier आज गुजरात के Mundra Port पहुंचने वाला है। इस जहाज में करीब 40 से 50 हजार मीट्रिक टन एलपीजी लदी हुई है, जो देश में गैस संकट को कुछ हद तक कम कर सकती है।
इसके अलावा Nanda Devi LPG Carrier भी 17 मार्च तक Kandla Port पहुंचने की संभावना है। जानकारी के मुताबिक दोनों जहाज युद्ध शुरू होने के बाद होर्मुज के पास फंसे हुए थे। भारत अपनी करीब 60 प्रतिशत एलपीजी जरूरत आयात करता है और उसका बड़ा हिस्सा इसी मार्ग से आता है।
इसी कारण देश के कई शहरों में गैस की किल्लत और लंबी कतारें देखने को मिल रही थीं। सरकार का कहना है कि इन जहाजों के पहुंचने से सप्लाई सामान्य करने में मदद मिलेगी।
