चेक बाउंस केस में राजपाल यादव को झटका, हाई कोर्ट से नहीं मिली जमानत

    बॉलीवुड अभिनेता राजपाल यादव एक बार फिर कानूनी मुश्किलों में फंस गए हैं। उनके खिलाफ चल रहे चेक बाउंस मामले में दिल्ली हाई कोर्ट ने जमानत देने से इनकार कर दिया है। कोर्ट से राहत न मिलने के बाद राजपाल यादव ने तय समय सीमा के भीतर तिहाड़ जेल में सरेंडर कर दिया।

    यह मामला साल 2010 का है, जब उन्होंने अपनी फिल्म अता-पता लापता बनाने के लिए करीब 5 करोड़ रुपये का कर्ज लिया था। आरोप है कि कर्ज चुकाने के लिए दिए गए कई चेक बाउंस हो गए। कोर्ट ने कहा कि एक्टर ने भुगतान को लेकर बार-बार दिए गए वचनों का उल्लंघन किया है और किसी को उसके बैकग्राउंड के आधार पर विशेष छूट नहीं दी जा सकती।

    EDITOR : Shivam Prajapati

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *