फरहान अख्तर की फिल्म ‘120 बहादुर’ टैक्स फ्री

    अभिनेता फरहान अख्तर की फिल्म ‘120 बहादुर’ को दिल्ली सरकार ने टैक्स फ्री कर दिया है। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने सोशल मीडिया पर फिल्म का पोस्टर साझा करते हुए इसे 28 नवंबर से कर-मुक्त करने की घोषणा की।

    फरहान अख्तर ने मुख्यमंत्री को धन्यवाद देते हुए कहा कि इससे मेजर शैतान सिंह और उनके 120 वीरों की गाथा और लोगों तक पहुंचेगी। फिल्म अब तक 14 करोड़ रुपये कमा चुकी है और टैक्स फ्री होने के बाद दर्शकों की संख्या बढ़ने की उम्मीद है।

    फिल्म में राशि खन्ना, विवान भटेना और अंकित सिवाच भी मुख्य भूमिकाओं में हैं। ‘120 बहादुर’ रेजांग ला की लड़ाई पर आधारित है जहां 120 भारतीय सैनिकों ने हजारों चीनी जवानों से लड़ाई लड़ी। यह फिल्म वीर शहीदों के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि मानी जा रही है।

    REPORTER : SANA SHAIKH

    EDITOR : AADITYA VERMA

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *