कार और पिकअप की आमने-सामने टक्कर में छह लोगों की मौत

     संभल में गंगा एक्सप्रेस-वे पर भीषण हादसा

    उत्तर प्रदेश के संभल जिले में गंगा एक्सप्रेस-वे पर दर्दनाक हादसा हुआ, जब कार और पिकअप की आमने-सामने टक्कर में छह लोगों की मौत हो गई। मृतकों में तीन महिलाएँ और तीन बच्चे शामिल हैं, जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हैं।

    पुलिस के अनुसार, सभी मृतक एक शादी समारोह से लौट रहे थे। हादसा इतनी तेज़ रफ़्तार से हुआ कि मौके पर चीख-पुकार मच गई और सड़क पर मातम पसरा रहा। घायलों को मुरादाबाद रेफर किया गया है और उनकी हालत गंभीर बनी हुई है।

    स्थानीय लोगों का कहना है कि एक्सप्रेस-वे पर तेज रफ़्तार के कारण हादसे लगातार बढ़ रहे हैं। यह दुर्घटना पूरे इलाके में शोक और दहशत का माहौल छोड़ गई है।

    REPOTER : SANA SHAIKH

    EDITOR: AADITYA VERMA

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *