रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन 4 और 5 दिसंबर को भारत दौरे पर आ रहे हैं, जहां वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ 23वें भारत-रूस वार्षिक शिखर सम्मेलन में शामिल होंगे।
दिल्ली रवाना होने से पहले पुतिन ने यूरोप पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि अगर यूरोप युद्ध चाहता है तो रूस पूरी तरह तैयार है। उन्होंने कहा कि पश्चिमी देश ‘दुनिया को दबाने’ में नाकाम रहे हैं। पुतिन ने भारत और चीन के साथ बढ़ते व्यापार को रूस की ‘स्वतंत्र आर्थिक नीति’ का मजबूत आधार बताया।
वहीं भारत यात्रा में व्यापार, आयात और रक्षा सहयोग पर अहम चर्चा होने वाली है। पुतिन की यह यात्रा चार साल बाद हो रही है, ऐसे में वैश्विक समुदाय इस पर कड़ी नजर बनाए हुए है।
REPORTER : SANA SHAIKH
EDITOR : SANA SHAIKH
