गुरुग्राम में रैपिडो ड्राइवर की दबंगई, महिला को बीच सड़क उतारा

    गुरुग्राम में एक महिला पैसेंजर के साथ बदसलूकी करना रैपिडो कैब ड्राइवर को भारी पड़ गया। महिला की शिकायत और सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो के बाद पुलिस ने आरोपी ड्राइवर पंकज को गिरफ्तार कर लिया है।

    मामला थाना सेक्टर-50 क्षेत्र का है, जहां 15 दिसंबर को म्यूजिक की आवाज कम करने को लेकर विवाद हुआ। आरोप है कि ड्राइवर ने गाली-गलौज की और महिला को बीच सड़क पर उतार दिया। डर के माहौल में महिला ने पुलिस को फोन किया और बाद में थाने व कोर्ट का रुख किया। पुलिस ने मामले में केस दर्ज कर कैब भी बरामद कर ली है।

    REPORTER: DIVYA MEHTA

    EDITOR: SHIVAM PRAJAPATI

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *