उत्तर प्रदेश में शादी समारोह से लौट रही कार नहर में गिरी, 5 की मौत 

    उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी से दर्दनाक हादसे की खबर आई है। मंगलवार देर रात एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर शारदा नहर में जा गिरी। हादसा इतना भीषण था कि कार पूरी तरह पानी में डूब गई।

    कार में 6 लोग सवार थे। पाँच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल है। ये सभी लोग शादी समारोह से लौट रहे थे।मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस हादसे पर दुख जताया है और प्रशासन को राहत कार्य तेजी से करने के निर्देश दिए हैं। घायल को उचित इलाज देने के आदेश भी दिए गए हैं।पुलिस के मुताबिक हादसा तेज रफ्तार, अंधेरा और कोहरे के कारण हुआ।

    स्थानीय पुलिस और गोताखोरों की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद कार और शवों को नहर से बाहर निकाला।पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और हादसे के सही कारणों की जांच की जा रही है।

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *