बॉलीवुड एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर के भाई सिद्धांत कपूर को मुंबई की एंटी-नारकोटिक्स सेल ने 252 करोड़ रुपये के मेफेड्रोन ड्रग्स केस में पूछताछ के लिए तलब किया।
सिद्धांत मंगलवार को ANC घाटकोपर यूनिट पहुंचे, जहां जांचकर्ताओं ने उनसे कई घंटों तक सवाल किए।यह मामला मुख्य आरोपी मोहम्मद सलीम शेख के खुलासों से जुड़ा है। शेख ने अपने बयान में कई बॉलीवुड हस्तियों के नाम लिए थे और दावा किया था कि वे मुंबई और दुबई में ड्रग पार्टियों में शामिल होते थे।सिद्धांत कपूर से दुबई में उनके ठहरने, ड्रग पार्टी की जानकारी और सलीम शेख से पैसे के लेन-देन को लेकर सवाल पूछे गए।इस केस में सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर ओरहान अवत्रामणि यानी ओरी को भी समन भेजा गया था, लेकिन वह पेश नहीं हुए।
अब उन्हें 26 नवंबर को सामने पेश होने का आदेश दिया गया है।सिद्धांत कपूर इससे पहले भी 2022 में ड्रग्स एक मामले में गिरफ्तार हो चुके हैं, लेकिन बाद में उन्हें जमानत मिल गई थी। मामले की जांच जारी है और जरूरत पड़ने पर और लोगों से पूछताछ की जाएगी।
REPORTER : DIVYA MEHTA
EDITOR : SANA SHAIKH
