इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू की भारत यात्रा फिलहाल टाल दी गई है। वे दिसंबर में भारत आने वाले थे, लेकिन अब यह दौरा नई तारीख तक के लिए स्थगित कर दिया गया है।
पिछले कुछ दिनों से सोशल मीडिया पर दावा किया जा रहा था कि दिल्ली के लाल किले के पास हाल ही में हुए विस्फोट के कारण सुरक्षा चिंताओं की वजह से नेतन्याहू ने दौरा रद्द कर दिया। लेकिन इजरायल प्रधानमंत्री कार्यालय ने इन सभी अफवाहों को पूरी तरह खारिज कर दिया है।PMO ने बयान में कहा कि भारत और इजरायल के संबंध बेहद मजबूत हैं। प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत की सुरक्षा व्यवस्था पर नेतन्याहू को पूरा भरोसा है।
दोनों देशों की टीमें अब नई तारीख तय करने में जुटी हैं।गौरतलब है कि नेतन्याहू पिछली बार 2018 में भारत आए थे। यह दौरा 7 साल बाद होने वाला था, इसलिए इसे काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा था।इजरायल ने साफ कहा है कि सुरक्षा कारण नहीं, बल्कि तकनीकी कारणों से यात्रा टाली गई है, और जल्द नई तारीख की घोषणा होगी।
REPORTER : DIVYA MEHTA
EDITOR : SANA SHAIKH
