बॉलीवुड एक्ट्रेस सेलिना जेटली ने पति पर घरेलू हिंसा और संपत्ति कब्जे के गंभीर आरोप लगाए 

    बॉलीवुड एक्ट्रेस सेलिना जेटली इन दिनों फिर सुर्खियों में हैं। उन्होंने मुंबई की एक अदालत में अपने पति पीटर हाग के खिलाफ घरेलू हिंसा का मामला दर्ज कराया है।

    सेलिना का आरोप है कि उनके पति ने वर्षों तक उनका शारीरिक, मानसिक और भावनात्मक शोषण किया।सेलिना की वकील निहारिका करंजवाला के अनुसार, यह मामला घरेलू हिंसा अधिनियम के तहत दर्ज किया गया है। वकील ने बताया कि हाग अक्सर गुस्से में हिंसक हो जाते थे, चीजें तोड़ते, फेंकते और कई बार सेलिना पर हाथ उठाते थे।वकील ने यह भी दावा किया कि साल 2017 में जब सेलिना ने अपने एक बच्चे और माता-पिता को खो दिया था, तब उनके पति ने उनके मानसिक हालात का फायदा उठाकर उनकी एक बड़ी संपत्ति अपने नाम करवा ली।

    इसके बाद उन्हें ऑस्ट्रिया ले जाया गया, जहाँ वे बिल्कुल अकेली पड़ गईं।सेलिना ने 50 करोड़ रुपये का हर्जाना भी मांगा है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, हाग पर रंगभेद जैसे गंभीर आरोप भी लगाए गए हैंमामला फिलहाल कोर्ट में विचाराधीन है और सेलिना को उम्मीद है कि उन्हें और उनके बच्चों को न्याय मिलेगा।

    REPOTER : DIVYA MEHTA

    EDITOR : SANA SHAIKH

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *