पश्चिम बंगाल में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण यानी SIR को लेकर राजनीतिक घमासान तेज हो गया है। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी लगातार इस प्रक्रिया का विरोध कर रही हैं।
TMC नेता और कार्यकर्ता इसे बीजेपी की साजिश बताते हुए सड़कों पर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं।ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि SIR का मकसद वोटर लिस्ट से लोगों के नाम हटाना है। ममता ने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर उन पर हमला हुआ, तो वह पूरे देश में बीजेपी की नींव हिला देंगी। उन्होंने कहा कि एजेंसियों का इस्तेमाल करो, पैसा खर्च करो… लेकिन जनता बीजेपी को वोट नहीं देगी।
BJP ने ममता के बयानों पर पलटवार किया है। भाजपा नेता अश्विनी चौबे ने कहा कि ममता का कुशासन अब खत्म होने वाला है। वहीं गिरिराज सिंह ने कहा कि ममता की सरकार भ्रष्टाचार और घुसपैठियों के सहारे चल रही है।2026 के विधानसभा चुनाव से पहले इस पूरे विवाद ने बंगाल की राजनीति को एक बार फिर गर्मा दिया है। SIR पर TMC और BJP आमने-सामने हैं और आने वाले दिनों में यह मुद्दा और तेज होने की संभावना है।
REPORTER : DIVYA MEHTA
EDITOR : SANA SHAIKH
