नीतीश कुमार 10वीं बार होंगे बिहार के मुख्यमंत्री, NDA विधायक दल ने दीया समर्थन

    पटना में हुई NDA विधायक दल की बैठक में नीतीश कुमार को सर्वसम्मति से नेता चुना गया है। इसके बाद वह 10वीं बार बिहार के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। शपथ ग्रहण समारोह 20 नवंबर को गांधी मैदान में होगा, जहां व्यापक तैयारियां की जा रही हैं।

    बैठक में सम्राट चौधरी ने नीतीश कुमार का नाम विधायक दल का नेता बनाने के लिए प्रस्ताव रखा, जिसे सभी सदस्यों ने मंजूर कर लिया। अब नीतीश कुमार राज्यपाल से मुलाकात करेंगे और सरकार बनाने का दावा पेश करेंगे।

    बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में NDA को महागठबंधन पर बड़ी जीत मिली। NDA को कुल 202 सीटें मिलीं, जिसमें भाजपा 89, जनता दल (यू) 85, लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) 19, राष्ट्रीय लोक मोर्चा 4 और हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा 5 सीटों पर सफल रहे।

    शपथ ग्रहण के बाद कैबिनेट गठन की प्रक्रिया शुरू होगी, जिसके लिए अंतिम निर्णय मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ही लेंगे।

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *