मोकामा के चर्चित दुलारचंद यादव हत्याकांड में बिहार के जेडीयू विधायक अनंत सिंह को पटना सिविल कोर्ट से बड़ा झटका लगा है। उनकी जमानत याचिका खारिज कर दी गई है, जिससे वे फिलहाल जेल से बाहर नहीं आ पाएंगे।
यह हत्याकांड 30 अक्टूबर को मोकामा विधानसभा चुनाव के समय हुआ था, जब जन सुराज पार्टी के समर्थक दुलारचंद यादव की हत्या कर दी गई थी। हत्या के आरोपों के बाद पुलिस ने वोटिंग से पहले ही अनंत सिंह को गिरफ्तार कर लिया था और तब से वे न्यायिक हिरासत में हैं।
अनंत सिंह की ओर से बचाव पक्ष ने दावा किया था कि उनकी गाड़ियों का काफिला घटना के वक्त आगे था और उन्होंने हत्या में सीधे तौर पर भागीदारी से इनकार किया था। लेकिन कोर्ट ने यह याचिका मंजूर नहीं की। उनके “राजनीतिक साजिश” के दावों के बावजूद, अदालत ने उन्हें राहत देने से इंकार कर दिया है।
नीचे की अदालत से राहत न मिलने के बाद अब उनका अगला कदम पटना हाईकोर्ट हो सकता है, जहां वे फिर से जमानत के लिए याचिका दायर कर सकते हैं।
REPORTER: SANA SHAIKH
EDITOR: SHIVAM PRAJAPATI
