सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता, 26 नक्सली हमलों में शामिल टॉप कमांडर हिड़मा सहित 6 नक्सली ढेर

    सुरक्षाबलों ने नक्सलवाद विरोधी अभियान में बड़ी सफलता हासिल की है। आंध्र प्रदेश के अल्लुरी सीताराम जिले के जंगलों में हुई मुठभेड़ में कुख्यात नक्सली माड़वी हिड़मा को मार गिराया गया। इसके अलावा ऑपरेशन में 5 अन्य नक्सली भी ढेर हुए। इस मुठभेड़ के दौरान सुकमा में भी 1 नक्सली मारा गया, जिससे मरने वालों की कुल संख्या 7 हो गई।

    यह एनकाउंटर आंध्र प्रदेश, छत्तीसगढ़ और तेलंगाना की सीमा पर हुआ। पुलिस को इन जंगलों में नक्सलियों के छिपे होने की सूचना मिली थी, जिसके बाद सर्च ऑपरेशन चलाया गया। सुबह 6:30-7 बजे के बीच मारेडुमिल्ली मंडल के जंगल में यह मुठभेड़ शुरू हुई।

    अल्लुरी सीताराम जिले के एसपी अमित बरदार के अनुसार, यह साझा ऑपरेशन पुलिस और सुरक्षाबलों के संयुक्त प्रयास से संपन्न हुआ। इस कार्रवाई से नक्सलियों के खिलाफ सुरक्षा बलों को बड़ा सफलता मिली है और इलाके में शांति बहाल करने में मदद मिलेगी।

    REPORTER: CHETNA RAJA

    EDITOR: SHIVAM PRAJAPATI

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *