महाराष्ट्र के नासिक में गोविंद नगर क्षेत्र में एक संदिग्ध बैग मिलने से हड़कंप मच गया। इंदिरा नगर अंडरपास के पास सूचना मिलने पर पुलिस, बीडीडीएस टीम और डॉग स्क्वायड मौके पर पहुंचे और इलाके को खाली कराया। बीडीडीएस ने बैग की जांच की और आसपास सुरक्षा घेरा बनाकर लोगों को दूर रखा।
जांच में बैग से कोई विस्फोटक या संदिग्ध सामग्री नहीं मिली। पुलिस इंस्पेक्टर जे. राजपूत ने बताया कि बैग में जन्मदिन की पार्टी से संबंधित सामान्य चीजें मिलीं। उन्होंने कहा कि प्रारंभिक तौर पर मामला संदिग्ध दिखा, लेकिन खतरे जैसी कोई बात सामने नहीं आई। पुलिस ने लोगों से अफवाह न फैलाने की अपील की और पूरे क्षेत्र की पुनः तलाशी ली। घटनास्थल पर सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है और स्थिति अब सामान्य है l
REPORTER: DIVYA MEHTA
EDITOR: SHIVAM PRAJAPATI
