बिहार विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के मतदान से पहले लालू परिवार को बड़ी राहत मिली है। दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने लैंड फॉर जॉब मामले में आरोप तय करने की प्रक्रिया को 4 दिसंबर तक के लिए स्थगित कर दिया है। इस मामले में लालू यादव, राबड़ी देवी, तेजस्वी यादव, तेज प्रताप यादव, मीसा भारती और अन्य पर आरोप तय होने थे।
सीबीआई ने इस मामले में आरोप पत्र दाखिल किया था। चार्जशीट में आरोप लगाया गया कि रेल मंत्रालय में नौकरी देने के बदले जमीन ली गई थी। यह मामला 2004 से 2009 के बीच की घटनाओं से जुड़ा है। जांच में कहा गया कि ग्रुप डी की नौकरियों के बदले उम्मीदवारों की जमीन और संपत्ति कम कीमत पर लालू परिवार के नाम ट्रांसफर करवा दी गई।
सीबीआई ने आईपीसी की विभिन्न धाराओं 120, 420, 468, 467, 471 और प्रिवेंशन ऑफ करप्शन एक्ट 1988 की धाराओं 11, 12, 13, 8 और 9 के तहत चार्जशीट दाखिल की थी। मई 2022 में सीबीआई ने कुल 16 लोगों के खिलाफ चार्जशीट दायर की थी। इसमें पटना की कई जमीनों को लालू परिवार के सदस्यों और उनके करीबियों के नाम ट्रांसफर करने का आरोप था।
इससे पहले आईआरसीटीसी घोटाले में कोर्ट ने लालू परिवार पर लगे आरोपों को गलत बताया था। अगर इस मामले में आरोप तय हो जाते, तो यह परिवार के लिए बड़ा झटका होता। फिलहाल कोर्ट ने फैसला स्थगित कर लालू परिवार को फिलहाल राहत दी है।
इस निर्णय से चुनाव से पहले राजनीतिक माहौल में हलचल मची हुई है और इस मामले की आगे की सुनवाई 4 दिसंबर को होगी।
REPORTER: DIVYA MEHTA
EDITOR: SHIVAM PRAJAPATI
