मुंबई के वांद्रे इलाके में ठाकरे परिवार के निवास ‘मातोश्री’ के पास ड्रोन उड़ते देखे जाने के बाद राजनीतिक गलियारों में चर्चा तेज हो गई। हालांकि, एमएमआरडीए ने स्पष्ट किया है कि यह ड्रोन पॉड टैक्सी प्रोजेक्ट के सर्वेक्षण के लिए उड़ाया गया था। सर्वेक्षण के लिए पुलिस से सभी आवश्यक अनुमति ली गई थी और यह दो दिन, 8 और 9 नवंबर को कुर्ला से बीकेसी तक किया गया।
एमएमआरडीए ने कहा कि सर्वेक्षण सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त संस्था के माध्यम से किया गया और पुलिस व अधिकारियों की मौजूदगी में पूरा हुआ। आदित्य ठाकरे ने X पर बताया कि पहले ड्रोन को पकड़ा गया था, जिसके बाद सर्वेक्षण के बारे में जानकारी मिली।
ड्रोन का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने से सस्पेंस बढ़ गया था। इस पर मुंबई पुलिस ने बयान जारी कर कहा कि यह किसी निजी निगरानी का मामला नहीं है और जनता से अपील की है कि वे गलत जानकारी न फैलाएं। एमएमआरडीए ने भी स्पष्ट किया कि सर्वेक्षण का उद्देश्य केवल बीकेसी क्षेत्र में पॉड टैक्सी योजना के लिए था और किसी सुरक्षा उल्लंघन की बात नहीं है।
REPORTER: DIVYA MEHTA
EDITOR: SHIVAM PRAJAPATI
