देश में राजनीतिक हलचल के बीच AIMIM नेता वारिस पठान ने आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत के हालिया बयान पर तीखा पलटवार किया। पठान ने कहा कि आरएसएस ने 52 साल तक तिरंगे का अपमान किया और अपने नागपुर मुख्यालय पर राष्ट्रीय ध्वज नहीं फहराया। उन्होंने संगठन के इतिहास और भूमिका पर सवाल उठाए।
वारिस पठान ने कहा कि नाथूराम गोडसे ने आरएसएस से प्रेरित होकर महात्मा गांधी की हत्या की थी। उन्होंने आरएसएस की फंडिंग और रजिस्ट्री पर भी सवाल खड़े किए। पठान का कहना था कि बीजेपी और आरएसएस के लोग एक ही शाख के दो हिस्से हैं और उनका उद्देश्य केवल नफरत फैलाना है। उन्होंने स्वतंत्रता संग्राम में मुसलमानों के योगदान की तुलना करते हुए कहा कि अन्य समुदायों ने देश की आज़ादी में बड़ा बलिदान दिया।
REPORTER: DIVYA MEHTA
EDITOR: SHIVAM PRAJAPATI
