अमेरिका से खबर है कि पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपनी टैरिफ नीति का बचाव करते हुए आलोचकों को “मूर्ख” बताया। ट्रंप ने दावा किया कि टैरिफ ने अमेरिका को सबसे अमीर और सम्मानित देश बनाने में मदद की है। उन्होंने कहा कि इससे प्राप्त राजस्व से प्रत्येक व्यक्ति को कम से कम 2,000 डॉलर का लाभांश मिलेगा।
सुप्रीम कोर्ट में इस मामले की सुनवाई के दौरान ट्रंप की टिप्पणियां आई। कोर्ट में चर्चा थी कि क्या ट्रंप प्रशासन ने वैश्विक व्यापारिक साझेदारों पर टैरिफ लगाते समय सही कदम उठाए। सुनवाई में कई जजों ने प्रशासन के तर्कों पर सवाल उठाए। व्हाइट हाउस ने कहा कि कानूनी स्थिति पूरी तरह मजबूत है और यह मामला भविष्य में भी असर डाल सकता है।
REPORTER: DIVYA MEHTA
EDITOR: SHIVAM PRAJAPATI
