महाराष्ट्र के पालघर जिले से बड़ी खबर सामने आई है। मुंबई-अहमदाबाद हाईवे पर रविवार देर रात एक कार में अचानक आग लग गई। हा
दसे के समय कार में चार लोग सवार थे। तेज आग के बावजूद ड्राइवर की सतर्कता और सूझबूझ के चलते सभी यात्री सुरक्षित बाहर निकलने में सफल रहे। यह घटना दापचरी सीमा शुल्क चेकपोस्ट के पास हुई।
कार में आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। विशेषज्ञों के अनुसार, आमतौर पर ऐसे हादसों में इलेक्ट्रिकल फॉल्ट, ईंधन रिसाव, ओवरहीटिंग या मैकेनिकल फेलियर जिम्मेदार होते हैं। कभी-कभी पुरानी वायरिंग या शॉर्ट सर्किट भी आग का कारण बन सकते हैं।
फ्यूल लाइन में क्रैक या ढीले कनेक्शन के कारण पेट्रोल या डीजल रिसकर आग पकड़ सकता है। वहीं इंजन के अधिक गर्म होने पर तेल या ईंधन भी आग पकड़ सकते हैं। इस बार ड्राइवर ने समय रहते गाड़ी रोककर सभी को सुरक्षित निकाला, जिससे बड़ा हादसा टल गया।
REPORTER: DIVYA MEHTA
EDITOR: SHIVAM PRAJAPATI
