टूटेगा दिल्ली का जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम, बनेगी नई ‘स्पोर्ट्स सिटी’

    दिल्ली का ऐतिहासिक जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम अब अपने मौजूदा रूप में नहीं रहेगा। खेल मंत्रालय ने इस परिसर को पूरी तरह बदलने और यहां एक अत्याधुनिक ‘स्पोर्ट्स सिटी’ बसाने का बड़ा फैसला लिया है।

    जानकारी के मुताबिक, मंत्रालय ने इस परियोजना को लेकर प्रारंभिक रूपरेखा तैयार कर ली है। नए ढांचे में अंतरराष्ट्रीय स्तर की खेल सुविधाएं, आधुनिक प्रशिक्षण केंद्र और दर्शकों के लिए बेहतर व्यवस्था शामिल की जाएगी।

    यह कदम देश में खेलों के बुनियादी ढांचे को मजबूत करने की दिशा में एक बड़ा प्रयास माना जा रहा है। प्रस्ताव के अनुसार, नई ‘स्पोर्ट्स सिटी’ में कई खेलों के लिए समर्पित एरिना और खिलाड़ियों के लिए आवासीय परिसर भी होंगे।

    फिलहाल खेल मंत्रालय की टीम इस योजना को अंतिम रूप देने में जुटी है। जल्द ही इसके निर्माण कार्य की रूपरेखा और समयसीमा जारी की जाएगी।

    REPORTER: SANA SHAIKH

    EDITOR: SHIVAM PRAJAPATI

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *