खेसारी बनाम पवन सिंह में बढ़ी तनातनी, ‘एक बीवी’ वाले बयान से मचा बवाल

    बिहार विधानसभा चुनाव के मद्देनजर राजनीतिक माहौल काफी गर्म है। इस बार चुनाव में राजनीति के साथ-साथ भोजपुरी फिल्मों के सितारों की बयानबाजी भी सुर्खियों में है। आरजेडी के उम्मीदवार और छपरा से चुनाव लड़ रहे भोजपुरी सुपरस्टार खेसारी लाल यादव ने हाल ही में पावर स्टार पवन सिंह को लेकर ऐसा बयान दिया, जिसने मीडिया और जनता का ध्यान खींचा।

    बीजेपी समर्थक निरहुआ ने खेसारी को ‘यदु मुल्ला’ कहा, जिस पर पवन सिंह ने पलटवार किया। पवन सिंह ने कहा कि उन्होंने कुछ गलत नहीं कहा और यह सही है। इसके साथ ही खेसारी की शादीशुदा जिंदगी को लेकर भी उन्होंने टिप्पणी की और कहा कि उन्हें वास्तविक स्थिति पता है। पवन ने कहा, “मुझे पता है किसके पास और उसके अंदर क्या सच्चाई है। अब हम बोले कि 500 जिंदगियां खराब कि है स्टार बनाने के नाम पर? चलिए हम ज्यादा कुछ बोलना नहीं चाहते।”

    इससे पहले पवन सिंह ने खेसारी लाल यादव पर निशाना साधते हुए कहा था कि वह बेतुकी बातें कर रहे हैं। पवन ने कहा कि स्टार किसने बनाया, यह तय करें। कभी खेसारी कहते हैं कि पवन ने बनाया, तो कभी कहते हैं कि निरहुआ ने। खेसारी ने चुनावी रैली में कहा कि वह पवन भैया के कारण यहां हैं, लेकिन पवन ने उनके जवाब में कहा, “कम से कम एक बीवी के साथ तो रहता हूं। मैं अपने संबंधों को बहुत महत्व देता हूं।”

    पवन सिंह इस साल अक्टूबर से ही अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर विवादों में रहे हैं। उनकी पत्नी ज्योति सिंह ने लखनऊ स्थित आवास पर जाने से रोकने का आरोप लगाते हुए एक वीडियो शेयर किया था, जिसमें वह फूट-फूटकर रोती नजर आईं। ज्योति ने आत्महत्या की धमकी भी दी और आरोप लगाया कि पवन सिंह ने उन्हें अबॉर्शन पिल्स दीं और चुनाव प्रचार के लिए इस्तेमाल किया।

    पवन सिंह ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में इन आरोपों का जवाब देते हुए कहा कि जनता उनके लिए भगवान है और वे कभी जन भावना को ठेस नहीं पहुंचाएंगे। उन्होंने अपनी पत्नी से सवाल किया कि जब वह उनके सोसाइटी में आईं, तो उन्होंने उन्हें सम्मान के साथ अपने घर बुलाया और करीब 1.30 घंटे बातचीत हुई। पवन ने दावा किया कि पुलिस केवल उनके वहां होने की निगरानी के लिए मौजूद थी, लेकिन समाज में इसे गलत तरीके से पेश किया गया।

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *