महराजगंज में इंसानियत शर्मसार: मोबाइल चोरी के शक में किशोर को पेड़ से उल्टा लटकाया गया, वीडियो वायरल

    उत्तर प्रदेश के महाराजगंज जिले के घघरुआ खड़ेसर गांव में इंसानियत को शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है। यहां मोबाइल चोरी के शक में एक किशोर को पेड़ से उल्टा लटका दिया गया, और इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया है। बताया जा रहा है कि यह घटना सोमवार, 3 नवंबर 2025 की शाम की है, जबकि वीडियो मंगलवार को वायरल हुआ। वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि कुछ लोगों ने किशोर के पैरों को रस्सी से बांधकर पेड़ की डाल से उल्टा लटका दिया, इस दौरान बच्चा बार-बार मदद की गुहार लगाता रहा, लेकिन वहां मौजूद लोग उसकी मदद करने के बजाय वीडियो बनाते रहे।

    किशोर की मां ने पुलिस में तहरीर दी, जिसके बाद घुघली थाना पुलिस ने इस मामले में एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने कुछ आरोपियों की पहचान कर ली है और दो लोगों को हिरासत में लिया गया है। थाना प्रभारी ने बताया कि मामले की सत्यापन प्रक्रिया जारी है और जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

    पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि इस घटना में और कौन-कौन शामिल था, तथा वीडियो में दिख रहे अन्य लोगों की भी पहचान की जा रही है। यह घटना एक बार फिर समाज में भीड़ द्वारा न्याय (Mob Justice) की प्रवृत्ति पर गंभीर सवाल उठाती है, जहां कानून को अपने हाथ में लेना अब एक खतरनाक सामान्यता बनता जा रहा है।

    REPORTER: SANA SHAIKH

    EDITOR: SHIVAM PRAJAPATI

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *