राहुल गांधी का बड़ा आरोप हरियाणा में 25 लाख फर्जी वोटर, हर 8 में से 1 वोट नकली

    कांग्रेस सांसद और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने एक बार फिर चुनाव आयोग पर गंभीर सवाल उठाए हैं। उन्होंने आरोप लगाया है कि हरियाणा में करीब 25 लाख फर्जी मतदाता हैं। राहुल गांधी ने दावा किया कि वोटर लिस्ट में एक ही तस्वीर पर कई वोटरों के नाम दर्ज किए गए हैं। उनका कहना है कि वह भारत में चुनाव आयोग और लोकतांत्रिक प्रक्रिया की पारदर्शिता पर सवाल उठा रहे हैं। राहुल ने देश के युवाओं  से इस मुद्दे को समझने की अपील की है।

    राहुल गांधी ने कहा,हमारे पास स्पष्ट सबूत हैं कि हरियाणा में लगभग 25 लाख मतदाता फर्जी हैं। इनमें से कई मतदाता मौजूद नहीं हैं, कुछ डुप्लीकेट हैं, और कुछ को किसी विशेष उद्देश्य से जोड़ा गया है। हर 8 में से 1 मतदाता फर्जी है, जो लगभग 12.5% बनता है।” उन्होंने आगे कहा कि कांग्रेस को अपने कई उम्मीदवारों से शिकायतें मिलीं कि चुनाव प्रक्रिया में कुछ गड़बड़ियां थीं।

    राहुल गांधी ने यह भी कहा कि कांग्रेस के पास तथ्यों पर आधारित “*एच फाइलें” हैं, जिनमें इस बात के प्रमाण हैं कि “पूरा राज्य कैसे चुराया गया। उन्होंने आरोप लगाया कि यह समस्या केवल हरियाणा तक सीमित नहीं है, बल्कि राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर भी ऐसा हो सकता है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने इस मामले की पूरी जांच करने का फैसला किया है

    राहुल गांधी ने युवाओं से कहा, “मैं चाहता हूं कि भारत के युवाओं इसे ध्यान से समझें, क्योंकि यह आपके भविष्य से जुड़ा मामला है। हम यह सबूतों के साथ कह रहे हैं कि कांग्रेस की भारी जीत को हार में बदलने की योजना बनाई गई थी।
    वहीं, राहुल गांधी के आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि मतदाता सूची के खिलाफ कोई अपील दर्ज नहीं की गई।

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *