छत्तीसगढ़ की रजत जयंती पर पीएम मोदी ने किया नए विधानसभा भवन का उद्घाटन

    छत्तीसगढ़ ने शुक्रवार को अपने राज्य गठन के 25 वर्ष पूरे होने पर रजत जयंती मनाई। इस ऐतिहासिक अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रायपुर पहुंचे और नवा रायपुर में बने नए विधानसभा भवन का उद्घाटन किया। यह भवन स्थापत्य कला, तकनीक और परंपरा का अनोखा संगम बताया जा रहा है। समारोह में पीएम मोदी ने कहा कि आज का दिन छत्तीसगढ़ की स्वर्णिम शुरुआत का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि राज्य की रजत जयंती पर नई विधानसभा का लोकार्पण करना उनके लिए गर्व का विषय है। इस मौके पर पीएम ने राज्य की जनता को शुभकामनाएं दीं और कहा कि छत्तीसगढ़ ने मुझे बहुत कुछ सिखाया और आशीर्वाद दिया है। मंच पर राज्यपाल रामेन डेका, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला, विधानसभा अध्यक्ष रमन सिंह, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, डिप्टी सीएम अरुण साव और विपक्ष के नेता चरणदास महंत मौजूद रहे। विधानसभा अध्यक्ष रमन सिंह ने बताया कि भवन का निर्माण 80 फीसदी स्वदेशी वस्तुओं से हुआ है। इसमें बस्तर का फर्नीचर और स्थानीय मजदूरों का श्रम शामिल है। उन्होंने कहा कि यह भवन छत्तीसगढ़ की पहचान, आत्मनिर्भरता और लोकतांत्रिक परिपक्वता का प्रतीक है।

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *