महाराष्ट्र से इस वक्त की बड़ी खबर है कि शिवसेना (UBT) के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सांसद संजय राउत की तबीयत अचानक बिगड़ गई है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर अपनी सेहत को लेकर एक पोस्ट साझा करते हुए बताया कि उनकी तबीयत में गंभीर गिरावट आई है और फिलहाल इलाज जारी है। डॉक्टरों ने उन्हें भीड़भाड़ से दूर रहने की सलाह दी है। संजय राउत ने भरोसा जताया है कि वह जल्द ही स्वस्थ होकर लौटेंगे। वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी एक्स पर संजय राउत के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की, जिस पर राउत ने धन्यवाद देते हुए कहा कि उनका परिवार प्रधानमंत्री का आभारी है। फिलहाल संजय राउत का इलाज जारी है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संजय राउत के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की
