मेड इन चाइना की जगह मेड इन बिहार होना चाहिए बोले राहुल गांधी 

    लोकसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने कहा है कि अपार संभावना के बावजूद बिहार पिछड़ा है। नीतीश कुमार 20 साल से मुख्यमंत्री हैं, मगर बिहार अब भी पिछड़ा है।रिमोट से भाजपा सरकार चला रही है। नरेन्द्र मोदी गरीबों के लिए नहीं देश के कुछ अरबपतियों के लिए काम कर रहे। वह गरीबों कुछ नहीं देते मगर अदाणी को एक रुपया में करोड़ों की जमीन दे देते हैं।नालंदा विश्वविद्यालय जैसे शिक्षा का केंद्र होते हुए यहां शिक्षा की स्थिति यही है कि पैसा पर मिलती है। पेपर लीक करते हुए कुछ लोगों को नौकरी दे दी जाती है। उन्होंने कहा, नीतीश कुमार के चेहरा का इस्तेमाल हो रहा है।रिमोट से भाजपा सरकार चला रही है। नरेन्द्र मोदी गरीबों के लिए नहीं देश के कुछ अरबपतियों के लिए काम कर रहे। वह गरीबों कुछ नहीं देते मगर अदाणी को एक रुपया में करोड़ों की जमीन दे देते हैं।मोबाइल का डेटा का रेट तो कम करते, मगर स्पेक्ट्रम अंबानी को दे देते हैं। मोदी ने दो देश बना दिया है। एक अरबपतियों का हिंदुस्तान और दूसरा गरीबों का। अरबपतियों का हिंदुस्तान वह जो यमुना जी के साफ पानी में छठ मनाता हैग़रीब का हिंदुस्तान वह जो महज़ 10 गज दूर गंदे पानी में छठ मनाता है। हम ऐसा बिहार और देश बनाना चाहते जी सभी जाति, धर्म के लिए हो।राहुल ने कहा, वोट अधिकार यात्रा में हमने बिहार की ताक़त और क्षमता को देखा है। इसका उपयोग करना है। बिहार में फैक्ट्री लगेगी और रोजगार बिहार के लोगों को मिलेगा। मेड इन चाइना की जगह मेड इन बिहार का फोन होगा। मेड इन बिहार की टी शर्ट होगी। पर्यटन की यहां अपार क्षमता है। हम इसे विश्व स्तर का पर्यटन केंद्र बनाएंगे।



    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *