बंगाल की खाड़ी में उठा चक्रवाती तूफान ‘मोंथा’आज आंध्र प्रदेश के काकीनाडा तट से टकरा सकता है। भारतीय मौसम विभाग ने 90 से 100 किमी प्रति घंटे की तेज हवाओं का अलर्ट जारी किया है। आंध्र प्रदेश, ओडिशा, तेलंगाना, छत्तीसगढ़ और तमिलनाडु में भारी बारिश की चेतावनी दी गई है। एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीमें तैनात कर दी गई हैं। कई फ्लाइट्स और ट्रेनों को रद्द कर दिया गया है। मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने सभी विभागों को हाई अलर्ट पर रखा है। तटीय इलाकों से लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया जा रहा है। ओडिशा में भी राहत कार्य शुरू हो गए हैं। तूफान के असर से उत्तर भारत में भी मौसम बदल सकता है। दिल्ली, यूपी, बिहार और एमपी में बारिश की संभावना जताई गई है। चेन्नई और आसपास के जिलों में स्कूल-कॉलेज बंद करने के आदेश जारी हुए हैं।
बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान ‘मोंथा’ का कहर
