अमेरिका में गिरफ्तार गैंगस्टर जगदीप सिंह जग्गा

    लॉरेंस बिश्नोई गैंग के कुख्यात सदस्य जगदीप सिंह उर्फ जग्गा को अमेरिका में गिरफ्तार किया गया है। राजस्थान एंटी-गैंगस्टर टास्क फोर्स और अमेरिकी एजेंसी ICE के संयुक्त अभियान में यह बड़ी सफलता मिली है। जग्गा राजस्थान और पंजाब में कई हाई-प्रोफाइल मामलों में फरार था और वर्तमान में रोहित गोदारा गैंग से जुड़ा हुआ था। वह तीन साल पहले भारत से दुबई भागकर अवैध तरीके से अमेरिका पहुंचा था। जोधपुर कोर्ट ने पहले ही उसके खिलाफ गैर-जमानती वारंट जारी किया था। जग्गा के खिलाफ हत्या के प्रयास, वसूली और गैंगवार के 11 गंभीर मामले दर्ज हैं। सूत्रों के मुताबिक, उसे अमेरिका-कनाडा सीमा के पास पकड़ा गया। पुलिस की टीम लंबे समय से उसकी मूवमेंट पर नजर रखे हुए थी। अब भारत सरकार उसके प्रत्यर्पण की प्रक्रिया तेज कर रही है। अधिकारियों का कहना है कि कुछ ही हफ्तों में से भारत लाया जा सकता है।

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *