महाराष्ट्र एंटी-टेररिज्म स्क्वॉड ने पुणे से जुबेर हंगरकर नाम के संदिग्ध आतंकी को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई 27 अक्टूबर को की गई और आरोपी पर UAPA कानून के तहत केस दर्ज किया गया है। जुबेर का नाम 9 अक्टूबर को कोंडवा इलाके में हुई बड़ी छापेमारी के बाद सामने आया था। उस दौरान ATS ने कई जगहों से इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस और संदिग्ध दस्तावेज बरामद किए थे। जांच में जुबेर की भूमिका संदिग्ध पाई गई। फिलहाल ATS उससे पूछताछ कर रही है। अधिकारियों को शक है कि जुबेर किसी बड़े आतंकी संगठन से जुड़ा हो सकता है। इस गिरफ्तारी के बाद पुणे में सुरक्षा बढ़ा दी गई है। ATS अब उसके नेटवर्क से जुड़े और लोगों की तलाश कर रही है। यह कार्रवाई राज्य में आतंकवाद पर रोक लगाने की दिशा में अहम मानी जा रही है
महाराष्ट्र ATS ने पुणे से संदिग्ध आतंकी पकड़ा
