बिहार चुनाव 2025 से पहले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार एक्शन मोड में नजर आ रहे हैं। उन्होंने पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल 16 बागी नेताओं को जेडीयू से निकाल बाहर किया है। रविवार को नीतीश ने गोपालपुर के विधायक गोपाल मंडल समेत पांच नेताओं को पार्टी से निष्कासित कर दिया। गोपाल मंडल को टिकट नहीं मिलने के बाद उन्होंने निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में मैदान में उतरने का फैसला किया था। शनिवार को भी नीतीश ने 11 बागी नेताओं को बाहर का रास्ता दिखाया था। इनमें पूर्व मंत्री शैलेश कुमार, पूर्व विधायक श्याम बहादुर सिंह और अन्य नेता शामिल थे। इन सभी पर निर्दलीय चुनाव लड़ने या दूसरे दलों का समर्थन करने का आरोप लगा है। जेडीयू का कहना है कि ये नेता पार्टी की छवि को नुकसान पहुंचा रहे थे। बिहार विधानसभा चुनाव दो चरणों में 5 और 11 नवंबर को होंगे। नतीजे 14 नवंबर को घोषित किए जाएंगे।
बिहार चुनाव 2025 में नीतीश कुमार का एक्शन मोड
