बीजापुर में माओवादियों का खूनी तांडव, दो ग्रामीणों की निर्मम हत्या

    छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले के उसूर थाना क्षेत्र में शुक्रवार की रात माओवादियों ने दो निर्दोष ग्रामीणों की बेरहमी से हत्या कर दी। ग्राम नेलाकांकेर के रवि कटटम और तिरुपति सोढी को धारदार हथियार से वार कर मौत के घाट उतार दिया गया। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे इलाके में सघन सर्चिंग अभियान शुरू किया गया। एएसपी चंद्रकांत गवर्णा ने बताया कि हत्या उस वक्त हुई जब दोनों ग्रामीण अपने घरों में थे। माओवादी घर में घुसकर वारदात को अंजाम देकर फरार हो गए। घटना के बाद से इलाके में दहशत और भय का माहौल है। ग्रामीणों ने गांव में अतिरिक्त सुरक्षा की मांग की है। बताया जा रहा है कि राज्य के उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा के बीजापुर दौरे के तुरंत बाद यह हमला हुआ। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि माओवादी ऐसी घटनाओं से विकास और शांति प्रक्रिया को बाधित करना चाहते हैं। बस्तर अंचल में इस साल अब तक 37 से अधिक ग्रामीणों की हत्या हो चुकी है। प्रशासन ने ग्रामीणों को सुरक्षा का भरोसा दिलाया है। सुरक्षा बलों ने इलाके में गश्त और सर्च अभियान तेज कर दिया है।

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *