आरएसएस के वरिष्ठ नेता बलदेव राज अरोड़ा के बेटे नवीन अरोड़ा की सिर में गोली मारकर हत्या 

    पंजाब के फिरोजपुर में शनिवार देर रात एक गंभीर और सनसनीखेज घटना हुई, जिसमें आरएसएस के वरिष्ठ नेता बलदेव राज अरोड़ा के बेटे नवीन अरोड़ा की सिर में गोली लगने से मौत हो गई। नवीन एक व्यापारी थे और मोची बाजार में मनियारी की दुकान चलाते थे। घटना उस समय हुई जब वह दुकान बंद कर घर लौट रहे थे। यूको बैंक और एसबीआई के पास पहुंचते ही दो बदमाशों ने मोटरसाइकिल से पास से गोली चलाई, जो सीधे नवीन के सिर में लगी और उनकी मौके पर ही मौत हो गई। इसके बाद हमलावर बाण बाजार की ओर फरार हो गए।

    घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और इलाके को घेरकर जांच शुरू कर दी। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है ताकि हमलावरों की पहचान की जा सके। पुलिस मामले की हर संभावना पर काम कर रही है और तकनीकी टीम भी जांच में शामिल की गई है। शहर में सुरक्षा कड़ी कर दी गई है और परिवार ने कड़े कार्रवाई और न्याय की मांग की है।

    REPORTER: DIVYA MEHTA

    EDITOR: SHIVAM PRAJAPATI

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *