समस्तीपुर में वीवीपैट पर्चियों की बरामदगी से हड़कंप

    समस्तीपुर जिले के सरायरंजन विधानसभा क्षेत्र में बड़ी चुनावी घटना सामने आई है। शीतल पट्टी गांव के पास भारी संख्या में वीवीपैट पर्चियां कूड़े में फेंकी मिलीं। यह मामला उस विधानसभा सीट पर 6 नवंबर को हुई वोटिंग के बाद प्रकाश में आया। शनिवार सुबह पर्चियां मिलने की सूचना से इलाके में अफरा-तफरी मच गई।

    मौके पर पहुंचे जिलाधिकारी ने तुरंत जांच के आदेश दिए और मामले की गहन पड़ताल करने का निर्देश जारी किया। शुरुआती जानकारी के अनुसार, केएसआर कॉलेज के पास कमिटिंग के दौरान मॉक पोल की पर्चियों को फेंकने का मामला सामने आया है।

    प्रशासन ने संबंधित कर्मचारियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने और नियमानुसार कार्रवाई करने के आदेश दिए हैं। अधिकारियों ने मामले की निष्पक्ष जांच और जिम्मेदारों की पहचान करने पर जोर दिया है।

    राजनीतिक रूप से भी यह मामला तूल पकड़ गया है। राष्ट्रीय जनता दल ने सरकार पर निशाना साधते हुए सोशल मीडिया पर सवाल उठाए कि ये पर्चियां कब, कैसे और किसके इशारे पर फेंकी गईं। पार्टी ने इसे लोकतंत्र के लिए गंभीर खतरा बताया है और जवाबदेही की मांग की है।

    जिलाधिकारी की निगरानी में प्रशासन ने चुनाव सुरक्षा बढ़ा दी है और मामले की जांच जारी है। सभी संबंधित पक्षों से पूछताछ की जा रही है ताकि घटना के सभी पहलुओं का पता लगाया जा सके।

    REPORTER: DIVYA MEHTA

    EDITOR: SHIVAM PRAJAPATI

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *