मुंबई के सैंडहर्स्ट रोड रेलवे स्टेशन के पास हुई एक गंभीर दुर्घटना हुई, २ की मौके पर मौत और २ का इलाज जारी 

    गुरुवार शाम मुंबई के सैंडहर्स्ट रोड रेलवे स्टेशन के पास एक गंभीर दुर्घटना हुई, जिसमें चार लोग उपनगरीय ट्रेन की चपेट में आ गए। घटना शाम लगभग सात बजे हुई, जिसमें दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हैं। अधिकारियों के अनुसार, हादसे के समय ये सभी यात्री गलत दिशा से उतरकर पटरी पर आगे बढ़ रहे थे, तभी ट्रेन ने उन्हें टक्कर मार दी।


    मृतकों में एक अज्ञात पुरुष और 19 वर्षीय युवती हेली मोहमाया शामिल हैं। जबकि 22 वर्षीय कैफ चोगले और 45 वर्षीय खुशबू गंभीर रूप से घायल हुए हैं और उन्हें तुरंत निकटवर्ती जे.जे. अस्पताल में भर्ती कराया गया। अस्पताल के डॉक्टर श्वेता ने पुष्टि की कि दो यात्रियों की मृत्यु हो चुकी है।


    रेलवे प्रवक्ता स्वप्निल नीला ने बताया कि हादसे की जांच जारी है और आगे की कार्रवाई की जा रही है। यह दुर्घटना ऐसे समय में हुई जब मध्य रेलवे पहले से ही कर्मचारी यूनियनों की हड़ताल के कारण सेवाओं में बाधा झेल रहा था। रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि वे स्टेशन परिसर में सुरक्षा नियमों का पालन करें और ट्रैक पर कभी न उतरें।

    स्थानीय लोगों ने सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने की मांग की है ताकि भविष्य में इस तरह की दुर्घटनाओं को रोका जा सके। हादसे के बाद रेलवे प्रशासन और स्थानीय प्रशासन ने मौके पर राहत और बचाव कार्य तुरंत शुरू किया। मृतकों के परिजनों से संपर्क कर उन्हें सांत्वना दी गई।

    REPORTER: DIVYA MEHTA

    EDITOR: SHIVAM PRAJAPATI

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *