वंदे मातरम के 150 वर्ष पूरे होने के अवसर पर स्मरणोत्सव का शुभारंभ

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को नई दिल्ली के इंदिरा गांधी इंडोर स्टेडियम में राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम के 150 वर्ष पूरे होने के अवसर पर स्मरणोत्सव का शुभारंभ किया। इस अवसर पर प्रधानमंत्री ने वंदे मातरम पर आधारित स्मारक डाक टिकट और स्मारक सिक्का जारी किया। यह कार्यक्रम 7 नवंबर 2025 से 7 नवंबर 2026 तक देशभर में आयोजित होगा।


    कार्यक्रम के दौरान सुबह 9 बजकर 50 मिनट पर देशभर के लोग वंदे मातरम का सामूहिक गायन करेंगे। इसका उद्देश्य भारत में एकता और देशभक्ति की भावना को बल देना है। यह आयोजन स्वतंत्रता संग्राम में वंदे मातरम की ऐतिहासिक भूमिका को सम्मान देने के लिए किया गया है।


    बंकिमचंद्र चटर्जी द्वारा रचित यह गीत 7 नवंबर 1875 को अक्षय नवमी के दिन लिखा गया और पहली बार बंगदर्शन पत्रिका में प्रकाशित हुआ। इस गीत ने मातृभूमि को देवी के रूप में प्रस्तुत करते हुए भारतीय समाज में नई चेतना और गौरव का संचार किया।


    प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि वंदे मातरम केवल एक गीत नहीं बल्कि भारत की आत्मा की अभिव्यक्ति है, जिसने आज़ादी की लड़ाई में हर भारतीय को प्रेरित किया। समारोह में केंद्रीय मंत्री, कलाकार, विद्यार्थी और विभिन्न राज्यों के प्रतिनिधि उपस्थित थे। सांस्कृतिक प्रस्तुतियों और प्रदर्शनी के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।इस आयोजन ने पूरे देश में देशभक्ति का माहौल बना दिया और इसे भारत के सांस्कृतिक गौरव और पुनर्जागरण का प्रतीक बताया जा रहा है।

    REPORTER: DIVYA MEHTA

    EDITOR: SHIVAM PRAJAPATI

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *