अमेरिकी राजनीति में ‘समोसा कॉकस’ की गूंज — भारतीय-अमेरिकियों के बढ़ते प्रभाव का प्रतीक

    ‘समोसा कॉकस’ नाम भले ही सुनने में मज़ेदार लगे, लेकिन इसके पीछे है एक अहम राजनीतिक संदेश। लोकप्रिय भारतीय नाश्ते समोसा से प्रेरित यह शब्द 2018 के आसपास इलिनोइस के सांसद राजा कृष्णमूर्ति ने गढ़ा था।

    इसका उद्देश्य अमेरिकी राजनीति में भारतीय-अमेरिकी नेताओं के बढ़ते प्रभाव को उजागर करना और इस समुदाय की उपलब्धियों का जश्न मनाना था। आज अमेरिकी कांग्रेस में कई भारतीय मूल के सांसद — जैसे कमला हैरिस, रो खन्ना, प्रमिला जयपाल और राजा कृष्णमूर्ति — सक्रिय रूप से अपनी भूमिका निभा रहे हैं। इन्हें ही अनौपचारिक रूप से ‘समोसा कॉकस’ कहा जाता है।

    यह नाम न सिर्फ भारतीय-अमेरिकियों की बढ़ती राजनीतिक मौजूदगी का प्रतीक है, बल्कि अमेरिकी राजनीति में बहुसांस्कृतिक प्रतिनिधित्व और विविधता की मजबूती को भी दर्शाता है। समोसा कॉकस’ अब एक ऐसा शब्द बन चुका है जो भारतीय समुदाय के योगदान और अमेरिकी राजनीति में उनकी प्रभावशाली भूमिका का प्रतीक बन गया है।

    REPORTER: SANA SHAIKH

    EDITOR: SHIVAM PRAJAPATI

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *