बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को लेकर मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने कानून-व्यवस्था और मतदान सुरक्षा पर सख्त रुख अपनाते हुए कहा है कि चुनाव के दौरान किसी भी तरह की हिंसक गतिविधि बर्दाश्त नहीं की जाएगी और आयोग जीरो टॉलरेंस पॉलिसी पर काम कर रहा है। उन्होंने स्पष्ट किया कि चुनाव आयोग के लिए सभी दल समान हैं और हर मतदाता को निर्भय होकर मतदान करने का अधिकार है। यह बयान मोकामा से जदयू प्रत्याशी अनंत सिंह की दुलारचंद यादव हत्याकांड में गिरफ्तारी के बाद आया है, जिसके चलते माहौल गर्म है। आयोग ने सुरक्षा बलों को सतर्क रहने, संवेदनशील इलाकों में निगरानी बढ़ाने और किसी भी अफवाह या हिंसा पर तुरंत कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। हर जिले में विशेष मॉनिटरिंग टीम बनाई गई है जो हालात पर नजर रखेगी। अनंत सिंह की गिरफ्तारी चुनाव आयोग की सख्त निगरानी में हुई, जिससे निष्पक्षता सुनिश्चित की जा सके। बता दें कि बिहार में विधानसभा चुनाव दो चरणों में होंगे पहला चरण 6 नवंबर और दूसरा 11 नवंबर को।
मुख्य चुनाव आयुक्त का सख्त संदेश हिंसा बर्दाश्त नहीं होगी
