मनोज तिवारी के रोड शो पर हमला, बीजेपी ने आरजेडी समर्थकों पर लगाया आरोप

    बिहार चुनाव प्रचार के बीच बीजेपी नेता मनोज तिवारी के रोड शो में बक्सर के जुमराव इलाके में तनाव की स्थिति बन गई। मनोज तिवारी ने आरोप लगाया कि उनके रोड शो पर आरजेडी समर्थकों ने हमला किया। उन्होंने बताया कि करीब 25 किलोमीटर लंबे रोड शो के दौरान कई जगहों पर नीतीश कुमार और प्रधानमंत्री मोदी के खिलाफ नारे लगाए गए, जिसे उन्होंने इग्नोर किया। लेकिन अरियांव ब्रह्म स्थान पर 50-60 लोग मुंह छिपाकर खड़े थे जिन्होंने उनकी गाड़ी पर आरजेडी का झंडा लगाने की कोशिश की। जब समर्थकों ने रोका तो उन्होंने गालियां दीं और मुर्दाबाद के नारे लगाने लगे। तिवारी ने कहा कि यह माहौल देखकर उन्हें मोकामा की घटना याद आ गई, जिसके बाद उन्होंने ड्राइवर को गाड़ी तेजी से भगाने का निर्देश दिया। उन्होंने बताया कि आरजेडी के लोग करीब डेढ़ सौ मीटर तक उनका पीछा करते रहे। बीजेपी नेता ने चुनाव आयोग और प्रशासन से सख्त कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने कहा कि विपक्ष अगर लोकप्रियता से परेशान है तो खुद सभा करे, दूसरों की सभा में अशांति न फैलाए। तिवारी ने इसे लोकतंत्र पर हमला बताते हुए इसे चुनावी हिंसा की शुरुआत कहा है।

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *