पंजाबी सिंगर और एक्टर दिलजीत दोसांझ एक बार फिर विवादों में घिर गए हैं। खालिस्तानी संगठन ‘सिख फॉर जस्टिस’ (SFJ) ने उनके 1 नवंबर को ऑस्ट्रेलिया में होने वाले शो को बंद करने की धमकी दी है। संगठन के प्रमुख गुरपतवंत सिंह पन्नू ने यह ऐलान करते हुए कहा कि दिलजीत ने टीवी शो ‘कौन बनेगा करोड़पति’ में अमिताभ बच्चन के पैर छूकर 1984 के सिख नरसंहार के पीड़ितों का अपमान किया है। पन्नू ने बिग बी पर आरोप लगाया कि उन्होंने 31 अक्टूबर 1984 को “खून का बदला खून” नारे से हिंसा भड़काई थी। SFJ ने कहा कि इस हिंसा में 30 हजार से ज्यादा सिखों की जान गई थी। संगठन का कहना है कि दिलजीत का यह कदम सिख समुदाय के घावों पर नमक छिड़कने जैसा है। उन्होंने दुनियाभर के सिखों और कलाकारों से दिलजीत के शो का बायकॉट करने की अपील की है। साथ ही ऑस्ट्रेलिया में उनके कॉन्सर्ट को बंद कराने की चेतावनी भी दी है। संगठन ने इसे केवल विरोध नहीं बल्कि एक संदेश बताया है। पन्नू ने कहा कि कलाकारों को सिखों की भावनाओं का सम्मान करना चाहिए। अकाल तख्त साहिब ने 1 नवंबर को “सिख नरसंहार स्मृति दिवस” घोषित किया है। इस विवाद पर फिलहाल दिलजीत दोसांझ की कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।
पंजाबी सिंगर और एक्टर दिलजीत दोसांझ एक बार फिर विवादों में घिरे
