महागठबंधन ने अपना घोषणा पत्र ‘बिहार का तेजस्वी प्रण’ जारी किया 

    बिहार विधानसभा चुनाव से पहले महागठबंधन ने अपना घोषणा पत्र ‘बिहार का तेजस्वी प्रण’ जारी कर दिया है। इस मौके पर तेजस्वी यादव, मुकेश सहनी, पवन खेड़ा, दीपांकर भट्टाचार्य और अखिलेश सिंह मौजूद रहे। घोषणा पत्र में वादा किया गया है कि सरकार बनते ही 20 दिनों के भीतर हर परिवार के एक सदस्य को नौकरी देने का अधिनियम लाया जाएगा, जीविका दीदियों को स्थायी कर 30 हजार वेतन मिलेगा और पुरानी पेंशन योजना लागू होगी। महिलाओं को माई-बहन मान योजना के तहत 2500 रुपये प्रतिमाह, विधवा और वृद्धों को 1500 रुपये पेंशन, मनरेगा मजदूरी 300 रुपये और मुफ्त स्वास्थ्य बीमा 25 लाख तक देने की घोषणा की गई। तेजस्वी यादव ने कहा कि हमें सिर्फ सरकार नहीं, बिहार को बनाना है, वहीं मुकेश सहनी ने कहा कि हर संकल्प को पूरा किया जाएगा।

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *