बिहार में NDA की नई सरकार बनने के बाद सरकारी आवासों को लेकर बड़ा बदलाव शुरू हो गया है। पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी को 10 सर्कुलर रोड वाला सरकारी आवास खाली करने का नोटिस दिया गया है। यह वही बंगला है जहाँ लालू परिवार पिछले 20 साल से रह रहा था।
अब भवन निर्माण विभाग ने राबड़ी देवी को 39 हार्डिंग पार्क का नया आवास आवंटित किया है। इसी तरह लालू यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव को भी 26 M स्ट्रैंड रोड वाला बंगला खाली करना होगा, क्योंकि इस बार वह चुनाव हार गए हैं और अब विधायक नहीं रहे।10 सर्कुलर रोड लालू परिवार को उस समय मिला था जब राबड़ी देवी विपक्ष की नेता थीं। उससे पहले वे एक अणे मार्ग के सरकारी आवास में रहती थीं, लेकिन 2005 में नीतीश कुमार के सत्ता में आने के बाद यह बंगला मुख्यमंत्री आवास बन गया।
नई सरकार के गठन के साथ सरकारी आवासों के पुन: आवंटन की प्रक्रिया तेज हो गई है। जिस वजह से लालू परिवार को यह आवास छोड़ना अनिवार्य हो गया है।बिहार की राजनीति में यह कदम बड़े बदलाव का संकेत माना जा रहा है।
REPORTER : DIVYA MEHTA
EDITOR : SANA SHAIKH
