मुंबई क्राइम ब्रांच की बड़ी कामयाबी: घर की चोरी के आरोपियों से हथियार और चांदी के गहने मिले

    मुंबई क्राइम ब्रांच ने एक बड़ी कार्रवाई में घर की चोरी के मामले में दो आरोपियों और एक नाबालिग को पकड़ा है। यह कार्रवाई मालाड (पूर्व) के सीओडी, आर्मी कैंप में हुई चोरी की घटना के बाद की गई थी, जहां बंद घर का ताला तोड़कर कीमती सामान चुरा लिया गया था।

    यह घटना 1 नवंबर 2025 को हुई थी। आरोपियों ने घर का ताला तोड़कर एक बंद घर से बंदूक, नौ जिंदा गोलियां, चांदी के गहने और नकद पैसे चुरा लिए थे। शिकायत मिलने के बाद मुंबई पुलिस की क्राइम ब्रांच, यूनिट 12 ने जांच शुरू की।

    जांच के दौरान पुलिस ने सबूतों की मदद से दो आरोपियों को गिरफ्तार किया और एक नाबालिग को भी पकड़ा। पूछताछ में आरोपियों ने चोरी करने की बात कबूल कर ली।

    पुलिस ने उनके पास से एक बंदूक, नौ जिंदा गोलियां और 480 ग्राम वजन के चांदी के गहने बरामद किए हैं। फिलहाल पुलिस आगे की जांच कर रही है ताकि यह पता लगाया जा सके कि आरोपी किसी और चोरी या अपराध में तो शामिल नहीं हैं।

    REPORTER: SANA SHAIKH

    EDITOR: SHIVAM PRAJAPATI

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *