पटना एयरपोर्ट पर सियासी दूरी: तेजस्वी और तेज प्रताप आए आमने-सामने, पर नजरें तक नहीं मिलीं

    बिहार की राजनीति में एक बार फिर से लालू परिवार की अंदरूनी दूरी चर्चा में है। चुनाव प्रचार के दौरान तेजस्वी यादव और तेज प्रताप यादव जब पटना एयरपोर्ट पर आमने-सामने आए, तो दोनों के बीच ना कोई सलाम हुआ, ना मुस्कान का आदान-प्रदान। यह दृश्य वहां मौजूद सभी लोगों के लिए चौंकाने वाला था।

    सूत्रों के अनुसार, दोनों नेता अपने-अपने कार्यक्रमों के लिए हेलिकॉप्टर पकड़ने एयरपोर्ट पहुंचे थे। जैसे ही तेजस्वी वहां पहुंचे, तेज प्रताप पहले से मौजूद थे। दोनों के बीच चुप्पी छाई रही — तेजस्वी हंसते और सहज नजर आ रहे थे, जबकि तेज प्रताप कुछ बुझे-बुझे और निराश से दिखाई दिए।

    यह दृश्य बिहार की सियासत में भाईयों के बीच बढ़ती दूरी की झलक दिखा गया। आरजेडी कार्यकर्ताओं के बीच भी यह चर्चा का विषय बन गया कि आखिर दोनों के रिश्तों में ठंडापन क्यों बना हुआ है।

    पटना एयरपोर्ट की यह मुलाकात भले ही चंद मिनटों की रही हो, लेकिन इसके राजनीतिक मायने गहरे हैं। चुनावी माहौल में लालू परिवार की इस अलगाव भरी झलक ने विपक्षी दलों को हमले का मौका दे दिया है।

    अब देखना यह है कि क्या तेजस्वी और तेज प्रताप आने वाले दिनों में मंच साझा करते नजर आएंगे, या यह खामोशी बिहार की राजनीति में नए समीकरणों का संकेत है।

    REPORTER: SANA SHAIKH

    EDITOR: SHIVAM PRAJAPATI

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *