पंजाब मूल के बड़े कारोबारी दर्शन सिंह की गोली मारकर हत्या

    कनाडा के सरी शहर में पंजाब मूल के बड़े कारोबारी दर्शन सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। यह वारदात उनके घर के बाहर उस वक्त हुई जब वे अपने निवास से बाहर निकले थे। दर्शन सिंह कपड़ा रीसाइक्लिंग के कारोबार से जुड़े थे और उनकी फैक्ट्री में सैकड़ों कर्मचारी काम करते थे। पुलिस ने हत्या की जांच शुरू कर दी है और फिरौती के एंगल की भी जांच की जा रही है। बताया जा रहा है कि दर्शन सिंह को कुछ समय से फिरौती की धमकियां मिल रही थीं। हालांकि उन्होंने उन्हें गंभीरता से नहीं लिया था। दर्शन सिंह मूल रूप से पंजाब के लुधियाना जिले के दोराहा इलाके के रहने वाले थे। वे कई साल पहले कनाडा में बस गए थे और अपने मेहनत से बड़ा कारोबार खड़ा किया था। भारतीय मूल के समुदाय में उनकी गहरी पहचान और सम्मान था। वे समाजसेवा और दान कार्यों में भी सक्रिय थे। शुरुआती जांच में पुलिस ने गैंगस्टर एंगल से इनकार किया है। परिवार ने भी किसी गिरोह पर शक नहीं जताया है। हालांकि लॉरेंस बिश्नोई गिरोह से जुड़े गोल्डी ढिल्लन ने सोशल मीडिया पोस्ट में हत्या की जिम्मेदारी ली है। पोस्ट में दावा किया गया कि दर्शन सिंह ने फिरौती नहीं दी इसलिए उन्हें मारा गया। फिलहाल कनाडा पुलिस इस मामले की गहराई से जांच कर रही है। इस घटना से प्रवासी भारतीय समुदाय में गहरी नाराज़गी और भय का माहौल है।

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *