बॉलीवुड के मशहूर गायक अदनान सामी इस बार अपने गानों नहीं, बल्कि एक धोखाधड़ी मामले को लेकर सुर्खियों में हैं। मध्य प्रदेश के ग्वालियर की लावण्या सक्सेना ने अदनान सामी और उनकी टीम पर 33 लाख रुपये के शो डील में धोखाधड़ी का आरोप लगाते हुए जिला न्यायालय में शिकायत दर्ज कराई है। आरोप है कि 2022 में होने वाले कार्यक्रम के लिए 17.62 लाख रुपये एडवांस लेने के बाद सामी की टीम ने अचानक शो रद्द कर दिया और बाद में पैसे लौटाने से इनकार कर दिया। पुलिस कार्रवाई न होने पर शिकायतकर्ता ने कोर्ट का रुख किया, जहां से अदालत ने इंदरगंज थाना प्रभारी और एसपी ग्वालियर से स्टेटस रिपोर्ट तलब की है। अब इस मामले की अगली सुनवाई 24 नवंबर 2025 को होगी। अधिवक्ता अवधेश सिंह तोमर ने इसे भारतीय दंड संहिता के तहत स्पष्ट धोखाधड़ी करार दिया है।
सिंगर अदनान सामी पर लगा धोखाधड़ी का आरोप
